पेट्रोल, डीजल के दाम में वृद्धि 5वें दिन जारी

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि का सिलसिला पांचवें दिन जारी रहा। तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल के भाव में दिल्ली और कोलकाता में 15 पैसे, जबकि मुंबई में 14 पैसे और चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। वहीं, डीजल फिर दिल्ली और कोलकाता में 16 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 17 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस साल की नई ऊंचाइयों पर हैं। पांच दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 57 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है, जबकि डीजल के दाम में 63 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 71.57 रुपये, 73.67 रुपये, 77.20 रुपये और 74.32 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल की कीमतें भी बढ़कर क्रमश: 66.80 रुपये और 68.59 रुपये प्रति लीटर, 69.97 रुपये और 70.59 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493