ओलिविया कॉलमैन ने अपना पहला ऑस्कर जीता

लॉस एंजेलिस, 25 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘द फेवरेट’ की अभिनेत्री ओलिविया कॉलमैन ने 91वें अकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लीडिंग रोल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर जीता। इस मौके पर वह भवाुक हो गईं।

लॉस एंजेलिस, 25 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘द फेवरेट’ की अभिनेत्री ओलिविया कॉलमैन ने 91वें अकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लीडिंग रोल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर जीता। इस मौके पर वह भवाुक हो गईं।

‘वाशिंगटन पोस्ट’ के मुताबिक, कॉलमैन ने ग्लेन क्लोज को पछाड़कर यह अवॉर्ड अपने नाम किया। क्लोज फिल्म ‘द वाइफ’ के लिए नामांकित हुई थीं।

कॉलमैन ने कहा, “यह वास्तव में घबराहटभराहै..यह खुश कर देने वाला है। मुझे ऑस्कर मिल गया।”

इस पुरस्कार के लिए कॉलमैन का मुकाबला यालिट्जा अपेरिसियो (‘रोमा’), क्लोज (‘द वाइफ’), लेडी गागा (‘अ स्टार इज बॉर्न’) और मेलिसा मैकार्थी (‘कैन यू एवर फॉरगिव मी’) से था।

पुरस्कार ग्रहण करने के दौरान कॉलमैन ने अपनी सह कलाकारों रेचल वाइस्ज और एमा स्टोन का भी आभार जताया। उन्होंने ग्लेन क्लोज को अपनी आदर्श बताया और कहा, “ग्लेन क्लोज, आप लंबे अरसे से मेरी आदर्श रही हैं।”

कॉलमेन ने ‘द फेवरेट’ में क्वीन ऐनी का किरदार निभाया है।

भारत में फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा इसे एक मार्च को रिलीज किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493