‘ग्रीन बुक’ को सर्वश्रेष्ठ पिक्चर का ऑस्कर

लॉस एंजेलिस, 25 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘ग्रीन बुक’ ने 91वें अकेडमी अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ पिक्चर का पुरस्कार जीता है।

लॉस एंजेलिस, 25 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘ग्रीन बुक’ ने 91वें अकेडमी अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ पिक्चर का पुरस्कार जीता है।

इसे ‘रोमा’, ‘अ स्टार इज बॉर्न’ और ‘बोहेमियन रैपसोडी’ से कड़ी टक्कर मिली। ‘ब्लैक पैंथर’, ‘ब्लैकक्लैन्जमैन’, ‘द फैवरेट’ और ‘वाइस’ भी नामांकित फिल्मों में शामिल थीं।

अनिल अंबानी के स्वामित्व वाले रिलायंस एंटरटेनमेंट के एम्बलिन एंटरटेनमेंट द्वारा समर्थित ‘ग्रीन बुक’ की कहानी इटैलियन-अमेरिकन बाउंसर और अफ्रीकन-अमेरिकन क्लासिकल पियानिस्ट के बीच सच्ची दोस्ती और रिश्ते पर आधारित है।

निर्माता जिम बर्क ने रविवार रात कहा, “हमने यह फिल्म प्यार और सम्मान के साथ बनाई है।” उन्होंने कहा, “और यह सब पीट फेरली के निर्देशन में हुआ।”

फेरली ने अभिनेता विगो मोर्टेसन का विशेष रूप से आभार जताया और कहा, “वह सही हैं, यह पूरी कहानी हमारे मतभेदों के बावजूद प्यार और एक-दूसरे से प्रेम करने के बारे में है..और इस सच्चाई को जानने के बारे में है कि हम कौन हैं, हम सब समान हैं।”

निर्माता चार्ल्स बी. वेस्लर ने कहा कि वह इस अवॉर्ड को अपनी बेहतरीन दोस्त कैरी फिशर को समर्पित करना चाहते हैं।

फिल्म ने सहायक अभिनेता (मेहर्शाला अली) और ओरिजनल पटकथा का ऑस्कर भी जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493