डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। डॉलर के मुकाबले रुपया पिछले सत्र से 28 पैसे की कमजोरी के साथ 71.26 पर खुलने के बाद 71.15 पर बना हुआ था। उधर, डॉलर के मुकाबले यूरो और पौंड में मजबूती आने से डॉलर इंडेक्स में कमजोरी देखी गई।

एंजेल ब्रोकिंग डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट-करेंसी व ऊर्जा विश्लेषक बताते हैं कि नियंत्रण रेखा पार पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में हवाई हमले की खबर आने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव की आशंकाओं से शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है, जिससे देसी मुद्रा में कमजोरी आई है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट से रुपये को सपोर्ट मिल रहा है।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत का सूचक डॉलर इंडेक्स 0.02 फीसदी की कमजोरी के साथ 96.24 पर बना हुआ था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493