जय हिंद : बॉलीवुड ने नियंत्रण रेखा पार हवाई हमलों को सराहा

मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और सुनील शेट्टी जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के पायलटों को सलामी दी है। इन हस्तियों ने यह पहल तब की है, जब खबर आई है कि वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार जाकर बम गिराए और उसके बाद वे वापस लौट आए।

पाकिस्तान ने मंगलवार को ही इससे पहले दावा किया कि भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने खैबर पख्तूनख्वा में बालाकोट के पास बम गिराए और पाकिस्तान वायुसेना (पीएएफ) की जवाबी कार्रवाई के बाद वे जल्दबाजी में वापस लौट गए।

यहां दिग्गजों ने ट्वीट कर पायलटों को सलामी दी है।

अजय देवगन : मेस बिद द बेस्ट, डाइ लाइक द रेस्ट। भारतीय वायुसेना को सलाम।

संजय दत्त : हमारे देश को सुरक्षित रखने के लिए उनकी अदम्य भावना के लिए भारतीय वायुसेना को सलाम! हम सभी उनकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं। जय हिन्द।

सोनाक्षी सिन्हा : जय हिंद!

सुनील शेट्टी : जय हिंद!

एकता कपूर : हां! भारतीय बलों को ताकत मिले!

राहुल ढोलकिया : आप आतंकी शिविरों को नष्ट कर और खत्म कर हमें बचाने के लिए लड़ रहे हैं – थैंक यू आईएएफ। जय हिन्द।

रणविजय सिंहा : विशेषज्ञों का कहना है कि वायुसेना ने नियंत्रण रेखा पार पीओके में स्थित आतंकी शिविरों को नष्ट करने के लिए इस हमले हेतु उच्चस्तर की सटीकता और रणनीतिक योजना बनाई और सफलतापूर्वक इसे अंजाम दिया। भारतीय वायुसेना।

सोनू सूद : जय हिंद।

मधुर भंडारकर : साहसी भारतीय वायुसेना के पायलटों को सलाम, जिन्होंने हमारे दुश्मन के दिल में वार करने की कोशिश की। यह सभी भारतीयों के लिए एकजुट होने का समय है।

आफताब शिवदासानी : अपराधियों को सबक सिखाने के लिए सही और सटीक जवाब देने के लिए भारतीय वायुसेना पर गर्व है। यह नए युग का भारत है। जय हिन्द।

विवेक ओबेरॉय : जय हिंद।

तुषार कपूर : इंडियन स्ट्राइक दोबारा। जय हिन्द।़

जैकी भगनानी : एक महान दृष्टि और महान विचार। यहां सभी बहादुर दिलों को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय युद्ध स्मारक। जय हिन्द!

परवीन डाबास : जय हिंद .. आतंकवादी शिविरों के प्रत्यक्ष विनाश का पूरी तरह से समर्थन करते हैं, आप भाग सकते हैं, लेकिन आप छिप नहीं सकते।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493