वेब श्रंखला में सीरियल किलर के किरदार में नजर आएंगे अंशुमन

मुंबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अंशुमन झा एक वेब श्रंखला में सीरियल किलर के किरदार में नजर आएंगे, जो कुख्यात अपराधी उदयन दास से प्रेरित है।

उन्होंने इस श्रंखला ‘अभय’ की शूटिंग हाल ही में लखनऊ और कानपुर में की थी।

‘लव सेक्स और धोखा’, ‘ये है बकरापुर’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अंशुमन जी5 की इस श्रंखला में खलनायक के किरदार में नजर आएंगे।

खलनायक का किरदार निभाने का कारण पूछे जाने पर अंशुमन ने कहा, “एक अभिनेता के रूप में आप चुनौतियों की तलाश करते हैं। ऐसे कुख्यात व्यक्ति पर आधारित चरित्र निभाना चुनौती है। वास्तव में मैं अच्छी कहानियों की तलाश करता हूं, जिनमें कई शेड्स हों। हर समय स्क्रीन पर एक अच्छा लड़का दिखना नीरस और उबाऊ हो सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493