मुक्केबाजी : मकरान कप में भारत ने एक स्वर्ण सहित 8 पदक जीते

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। तीन बार के राष्ट्रीय विजेता हरियाणा के दीपक ने मकरान कप में 46-49 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण अपने नाम किया है। यह इस टूर्नामेंट में भारत का एक मात्र स्वर्ण पदक है। भारत ने इस टूर्नामेंट में कुल आठ पदक हासिल किए हैं जिसमें एक स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।

हरियाणा के दीपक ने फाइनल में जाफर नासेरी को मात दी। पहले राउंड में शानदार खेल खेलने वाले दीपक को दूसरे राउंड में चोट लगी और यहां मैच को रोकना पड़ा। बावजूद इसके जजों ने दीपक को विजेता घोषित किया।

वहीं 52 किलोग्राम भारवर्ग में ललित यादव को फाइनल में हार का सामना कर रजत पदक से संतुष्ट रहना पड़ा। उन्हें अहमदी साफा ओमिद ने 3-2 से परास्त किया।

बीते साल राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाले मनीष कौशिक को 60 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में डानियाल बख्श ने 3-2 से हाराया। वहीं दुर्योधन सिंह नेगी को 69 किलोग्राम भारवर्ग में सज्जाद केजेम ने 5-0 से पटखनी दी। संजीत को 91 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में अला एल्डी घोसुन ने इसी स्कोर से हराया

सतीश कुमार ने 91 प्लस भारवर्ग के मुकाबले में आंख में चोट के कारण रिंग में नहीं उतर सके इसलिए उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

रोहित टोकस और मनजीत सिंह को क्रमश: 64 किलोग्राम भारवर्ग और 75 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493