पेट्रोल, डीजल के दाम फिर लगातार दूसरे दिन बढ़े

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को फिर लगातार दूसरे दिन वृद्धि जारी रही। तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के भाव में आठ पैसे लीटर की बढ़ोतरी की है जबकि चेन्नई में पेट्रोल नौ पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। दो दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के भाव में 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है जबकि डीजल 20 पैसे महंगा हो गया है।

इससे पहले लगातार छह दिनों की वृद्धि के बाद बुधवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 71.81 रुपयेए 73.90 रुपये, 77.44 रुपये और 74.57 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 67.12 रुपये और 68.91 रुपये प्रति लीटर, 70.13 रुपये और 70.93 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493