पाकिस्तान : लापता विदेशी पर्वतारोहियों का पता लगाने अभियान शुरू

इस्लामाबाद, 1 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान सरकार ने नंगा पर्वत पर लापता दो विदेशी पर्वतारोहियों का पता लगाने के लिए खोजी अभियान शुरू किया।

डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सैन्य उड्डयन व पर्वतारोहियों के एक संयुक्त बचाव दल ने कैंप-3 में लापता पर्वतारोहियों के तंबू की पहचान की और इलाके में हिमस्खलन के निशान पाए। इन लापता पर्वतारोहियों में इटली के डेनियल नारडी व ब्रिटेन के टॉम बलार्ड शामिल हैं।

दोनों पर्वतारोही समुद्र तल से 6,300 मीटर ऊपर कैंप-4 से 24 फरवरी से लापता हैं। ये नंगा पर्वत के शिखर पर एक नए रास्ते से चढ़ाई का प्रयास कर रहे थे।

नंगा पर्वत के शिखर पर चढ़ने का नारडी का यह पांचवा व बलार्ड का पहला प्रयास था।

नंगा पर्वत दुनिया की नौंवी सबसे ऊंची चोटी है। यह गिलगिट बाल्टिस्तान जिले में 8,126 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493