अमेरिका, दक्षिण कोरिया बड़े सैन्य अभ्यास स्थगित करेंगे

वाशिंगटन, 2 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका और दक्षिण कोरिया इस वर्ष होने वाले बड़े सैन्य अभ्यासों को निलंबित करेंगे।

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि ऐसा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के साथ विश्वास बहाली के प्रयासों के मद्देनजर किया जा रहा है।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अधिकारियों के हवाले से शुक्रवार को कहा कि सैन्य अभ्यास के सीमित प्रारूप के चलते रहने की संभावना है, जिसे ‘की रिजोल्व एंड फोल ईगल’ के रूप में जाना जाता है।

बड़े सैन्य अभ्यासों में कमी लाने का निर्णय हनोई में ट्रंप और किम के बीच वार्ता के बाद लिया गया है। यहा वार्ता हालांकि बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई और निर्णय नहीं लिया जा सका कि कब और कैसे उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों को बंद करना है।

रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि ट्रंप प्रशासन लगातार इस मामले का हल चाहता है और प्योंगयांग बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यासों को उकसावे के तौर पर मानता है, जिसमें कमी लाई जाएगी।

अधिकारी ने कहा कि इस बारे में अमेरिका और दक्षिण कोरिया की ओर से आधिकारिक घोषणा अगले कुछ दिनों में की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493