‘लुका छुपी’ ने पहले दिन कमाए 8 करोड़ रुपये

मुम्बई, 2 मार्च (आईएएनएस)। कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘लुका छुपी’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.01 करोड़ रुपये की कमाई की है।

लिव-इन रिलेशनशिप पर आधारित यह रोमांटिक कॉमेडी शुक्रवार को रिलीज हुई है।

ट्रेड एक्सपर्ट तारन आदर्श के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन शानदार व्यवसाय किया है और आने वाले दिनों में चूंकी छुट्टियां हैं, लिहाजा इसके द्वारा अर्जित आय में काफी वृद्धि होने का अनुमान है।

आदर्श ने ट्वीट किया, “लुका छुपी ने रिलीज के पहले दिन राजी (7.53 करोड़ रुपये), स्त्री (6.83 करोड़ रुपये) और बधाई हो (7.29 करोड़ रुपये) से अधिक व्यवसाय किया है। “

लुका छुपी के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर हैं और इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजन ने किया है। फिल्म का निर्माण मेडॉक फिल्म्स के बैनर चले जियो स्टुडियोज के सहयोग से किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493