अलगाव की अटकलों के बीच जेन ने जिजी के लिए प्यार जताया

लॉस एंजेलिस, 3 मार्च (आईएएनएस)। गायक जेन मलिक ने अलगाव की खबरों के बीच मॉडल जिजी हदीद के लिए प्यार भरा संदेश लिखा है।

ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों के बीच फिर से अलगाव हो गया है।

‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, गायक ने शनिवार को ट्विटर पर जिजी के लिए लिखा, “जिजी हदीद, तुम्हें प्यार।”

मार्च 2018 में थोड़े समय के अलगाव के बाद सोशल मीडिया पर फिर से रोमांस जाहिर करने के कुछ महीनों बाद जनवरी में कई आउटलेट्स ने बताया कि दोनों में फिर से अलगाव हो गया है।

दोनों ने पहली बार नवंबर, 2015 में डेटिंग करनी शुरू की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493