मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री-होस्ट शिवानी दांडेकर का कहना है कि डांस करना, विशेषकर लैटिन गानों पर डांस करना उन्हें बहुत पसंद है।
शिवानी ने एक बयान में कहा, “मुझे डांसिंग पसंद है, विशेषकर लैटिन गानों पर, इतना ज्यादा मजा।”
इसी सप्ताह, शिवानी ने ‘प्यूटरे रिकन’ संगीतकारों प्रेडो कापो और फरुको के हिट गाने ‘काल्मा’ के रीमिक्स पर अपने डांस का वीडियो लांच किया था।
‘रेगी-इंफ्यूज्ड’ गाना कापो के पॉप की संवेदनाओं को फरुको की शहरी जड़ों से जोड़ता है। यह समुद्र तट पर कोल्ड ड्रिंक के साथ आराम करते समय जीवन का आनंद लेने के लिए आमंत्रण है।
उन्होंने कहा, “काल्मा’ के रीमिक्स पर अपने साथियों के साथ डांस करते समय मुझे बहुत मजा आया।”
dharmpath.com dharmpath