‘पागलपंती’ की शूटिंग का पूरा आनंद उठा रहा हूं : अरशद

मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता अरशद वारसी फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘पागलपंती’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि वह इसकी शूटिंग का पूरी तरह से आनंद ले रहे हैं।

अरशद ने मंगलवार रात ट्विटर पर फिल्म की कास्ट का उन्हें सहज रखने के लिए आभार जताया।

अरशद ने ट्वीट कर कहा, “मैं इलियाना डिक्रूज, कृति खरबंदा, अनीस बज्मी, अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, पुलकित सम्राट और सौरभ शुक्ला.. की बदौलत ‘पागलपंती’ पर काम करने का पूरी तरह से आनंद ले रहा हूं.. टीम ने मुझे इतना खुश और सहज रखा है।”

अरशद (50) ने सौरभ शुक्ला को उनके जन्मदिन की बधाई।

अरशद ने इस दौरान कहा कि सौरभ स्क्रीन पर प्रतिभाशाली और असल जीवन में अत्यधिक प्रतिभाशाली हैं।

‘पागलपंती’ में उर्वशी रौतेला, जॉन, इलियाना, अनिल कपूर सहित कई सितारे नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493