अमेरिका में 1 साल के बच्चे ने अकेले मेट्रो सफर किया

न्यूयॉर्क, 6 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के मैनहैट्टन मेट्रो में एक साल के बच्चे ने स्ट्रालर अकेले सफर किया क्योंकि बच्चे के साथ मौजूद व्यस्क की तबियत खराब हो गई और वह ट्रेन से उतर गया।

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने कहा कि मंगलवार शाम मेट्रो में सफर कर रहे एक साल के बच्चे के साथ मौजूद पुरुष केयरटेकर की तबियत खराब हो गई और वह 96 स्ट्रीट पर ट्रेन से उतर गया लेकिन बच्चा पेन स्टेशन तक ट्रेन में ही रहा जहां से उसे सुरक्षित बरामद किया गया।

बच्चे को उसके परिवार से मिला दिया गया है और उसके केयरटेकर जो बच्चे के परिवार का ही मित्र है, की चिकित्सीय सहायता मिलने के बाद हालत स्थिर है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में कोई आपराधिक साजिश का संकेत नहीं मिला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493