भोपाल : गुरूवार,
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की मातृशक्ति को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक और राजनैतिक रूप से सशक्त बनाने के लिये प्रतिबद्ध है और इसके लिये सभी संभव कदम उठायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति की भागीदारी के बिना विकास का हर काम अधूरा है। सरकार उन्हें ऐसा वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है जिसमें वे अपने अधिकारों का साहसपूर्वक उपयोग कर सकें और स्वतंत्रता के साथ अपने निर्णय ले सकें।
dharmpath.com dharmpath