टीवी प्रसारण की नई दर समझाने दिल्ली पहुंचीं रीम शेख

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। टेलीविजन ब्रॉडकास्टिंग प्रणाली में बदलाव के तहत एक समान दर नीति लागू होने जा रही है और इस बारे में दर्शकों को समझाने के लिए टीवी शो ‘तुझसे है राब्ता’ की अभिनेत्री रीम शेख गुरुवार को दिल्ली में एक परिवार के घर पहुंचीं।

अब तक डीटीएच/केबल ऑपरेटर एक पैकेज के रूप में सेवाएं उपलब्ध कराते थे, जहां ग्राहकों को एक निश्चित कीमत चुकानी होती थी, और इसके बदले उन्हें चैनलों का एक बना बनाया पैक मिलता था। अब टीवी देखने के लिए ट्राई की नई सिफारिशों के अनुसार, इसे चुनने का अधिकार दर्शकों को दिया गया है। हालांकि हर बदलाव की तरह, इस बदलाव में भी देश भर के लोगों को नई दर नीति अपनाने में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जहां इस समय लोगों के दिमाग में कई सवाल उभर रहे हैं, वहीं इसमें एक भ्रम की स्थिति पैदा बनी हुई है। इससे दर्शक सही फैसला नहीं ले पा रहे हैं।

ग्राहकों के बीच इस वक्त सबसे बड़ी चिंता इस बात को लेकर है कि क्या इससे उनके केबल का मासिक बिल बढ़ जाएगा? क्या होगा यदि वो 31 मार्च से पहले अपना चुनाव नहीं कर पाते हैं? क्या वो चैनल नहीं देख पाएंगे? जी ने भारतीय परिवारों को यह नई व्यवस्था समझाने का देशव्यापी अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत, नई दर प्रणाली को लेकर हर तरह के असमंजस का समाधान किया जा रहा है।

इस अभियान में पहला कदम बढ़ाते हुए जी टीवी के शो ‘तुझसे है राब्ता’ की कल्याणी यानी रीम शेख दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रीय राजधानी में अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने एक स्थानीय परिवार के घर जाकर इस व्यवस्था को लेकर उनकी सभी शंकाओं का समाधान किया।

अपनी दिल्ली यात्रा और यहां अपने प्रशंसकों से मिलने को लेकर रीम ने कहा, “दर्शकों ने मुझे बहुत प्यार दिया है। दर्शकों के साथ मेरे इस मजबूत रिश्ते के लिए मैं दिल से जी की आभारी हूं। मेरे लिए यह रिश्ता बहुत खास है और मैं चाहती हूं यह रिश्ता और मजबूत बने। ट्राई की नई दर नीति की घोषणा के बाद यह देखा जा रहा है कि बहुत-से दर्शक अब भी चैनलों के पैक चुनने में अनेक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में एक जिम्मेदार ब्रॉडकास्टर होने के नाते जी ने खुद ही दर्शकों से संवाद बनाने की जिम्मेदारी उठाई है। मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि जी ने इस बदलाव के लिए मुझे एक प्रवक्ता के रूप में चुना।”

उन्होंने कहा, “हम लोग इस दर व्यवस्था की अंतिम तिथि यानी 31 मार्च के करीब आ रहे हैं। आने वाले दिनों में ‘तुझसे है राब्ता’ में अनेक रोमांचक मोड़ आएंगे, और इस अवसर पर मैं सभी से यह अपील करती हूं कि वे जी के फैमिली पैक को सब्सक्राइब करें और हमसे जुड़े रहंे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493