प्रियंका ने ‘सकर’ के ‘हम साथ-साथ हैं’ और ‘फ्रेंड्स’ वर्जन साझा किए

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ब्रदर्स के सिंगल ‘सकर’ के मीम्स और मजेदार मैशअप्स से काफी खुश नजर आ रही हैं।

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ब्रदर्स के सिंगल ‘सकर’ के मीम्स और मजेदार मैशअप्स से काफी खुश नजर आ रही हैं।

उन्होंने शनिवार को ट्विटर पर गीत के दो अलग-अलग वजर्न साझा किए जो नेटिजेंस द्वारा बनाए गए हैं।

एक स्पूफ वीडियो में, प्रशंसकों ने हिट हिंदी फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं : वी स्टैंड यूनाइटेड’ के साथ ‘सकर’ गाने की तुलना की। ‘हम साथ-साथ हैं: वी स्टैंड यूनाइटेड’ के शीर्षक गीत को पृष्ठभूमि में बजते हुए सुना जा सकता है, जबकि दूसरे वीडियो को लोकप्रिय सिटकॉम ‘फ्रेंड्स’ के टाइटल ट्रैक के साथ क्लब करके दिखाया गया है।

वीडियो के साथ प्रियंका ने लिखा “लोग ‘सकर’ वीडियो के साथ जो कनेक्शन बना रहे हैं, उसे देखना मजेदार है। कई मायनों में..पूरब पश्चिम से मिलता है।”

‘सकर’ वीडियो इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुआ था। इसमें प्रियंका पति निक के साथ नजर आ रही हैं जबकि निक के भाई केविन जोनस पत्नी डेनियल और जो जोनस भी मंगेतर सोफी टर्नर के साथ नजर आ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493