दौड़ में जीत ही नहीं, भागीदारी भी महत्वपूर्ण : सनी देओल

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता-निर्देशक सनी देओल का मानना है कि दौड़ में जीतने से अधिक भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपने बेटे करण देओल के साथ रविवार को यहां एक महिला बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान यह कहा।

रैली नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), पुलिस बल और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की महिलाएं शामिल थीं।

सनी ने इस दौरान महिलाओं को रूढ़ीवादी बेड़ियां तोड़ने और बहादुरी से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही।

उन्होंने कहा, “हम उनकी वजह से हैं।”

करण देओल जल्द ही फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ के साथ अपने अभिनय की शुरूआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं अपनी मां की वजह से हूं और मैं आप सभी को यहां बताना चाहूंगा कि हमेशा दौड़ जीतना ही जरूरी नहीं है बल्कि भागीदारी भी समान महत्व रखती है।”

इस दौरान महिलाओं ने मंच पर आकर पिता-पुत्र की जोड़ी के साथ सेल्फी ली।

‘पल पल दिल के पास’ 19 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493