नैरोबी जा रहा इथोपियन एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त

अदीस अबाबा, 10 मार्च (आईएएनएस)। नैरोबी जा रहा इथोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737 यात्री विमान रविवार को उड़ान भरने के कुछ समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एयरलाइन के अनुसार, विमान में 149 यात्री व 8 क्रू मेंबर सवार थे।

हालांकि, हताहतों की संख्या का पता नहीं चल सका है।

एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि विमान सुबह 8.44 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने ट्वीट किया, “हादसे में अपने प्रिय जनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493