मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। आकाश अंबानी और श्लोका की वेडिंग पार्टी से पहले, उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भगवान कृष्ण, राधा और वृंदावन की गोपियों की रासलीला पर आधारित एक प्रकार का म्यूजिकल फाउंटेन-सह-नृत्य शो का आयोजन किया।
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने मंच पर केश्वम विश्व दामोदरम गाने पर शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया।
इस दौरान मंच पर डांस प्रस्तुति के साथ वाटर फाउंटेन के रंगीन दृश्य पेश किए गए। इसके साथ ही वाटर फाउंटेन और मंच के ठीक उपर एरियल नृत्य पेश किया गया, जो कि जल, धरती और आकाश में समरूपता को दिखा रहा था। इसमें लगभग 150 भारतीय व अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों ने भाग लिया।
dharmpath.com dharmpath