‘अवेंजर्स : एंडगेम’ के सह-निर्देशक जो रूसो भारत आएंगे

मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म ‘अवेंजर्स : एंडगेम’ के सह-निर्देशक जो रूसो भारतीय दर्शकों से जुड़ने के लिए अप्रैल में भारत आएंगे। अपनी यात्रा को लेकर वह उत्साहित हैं।

मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म ‘अवेंजर्स : एंडगेम’ के सह-निर्देशक जो रूसो भारतीय दर्शकों से जुड़ने के लिए अप्रैल में भारत आएंगे। अपनी यात्रा को लेकर वह उत्साहित हैं।

रूसो भाइयों में से एक, जो ने एशिया प्रशांत क्षेत्र में ‘अवेंजर्स : एंडगेम’ के प्रचार के हिस्से के रूप में भारत को अपनी पहली मंजिल के रूप में चुना है। वह एक और दो अप्रैल को मुंबई में होंगे।

जो ने एक बयान में कहा, “‘अवेंजर्स : इन्फिनिटी वॉर’ को भारत में जिस तरह से शानदार प्रतिक्रया मिली उसे लेकर मैं रोमांचित हूं और आप लोगों के ‘अवेंजर्स : एंडगेम’ देखने का इंतजार नहीं कर सकता। इन फिल्मों को बेहद पसंद करने के लिए आभार। मैं भारत आने और जल्द ही अपने भारतीय प्रशंसकों से मिलने के लिए उत्साहित हूं।”

एंथनी और जो रूसो निर्देशित ‘अवेंजर्स : एंडगेम’ में रॉबर्ट डॉनी जूनियर, क्रिस हेम्सवर्थ, क्रिस इवांस और स्कारलेट जोहान्सन जैसे कलाकार हैं। भारत में यह 26 अप्रैल को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493