‘टाइम बैंडिट्स’ सीरीज का निर्देशन करेंगे टाइका वाइटीटी

लॉस एंजेलिस, 12 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म ‘थॉर : रैग्नारॉक’ के निर्देशक टाइका वाइटीटी 1981 में आई टेरी गिलियम्स निर्देशित फिल्म ‘टाइम बैंडिट्स’ के रूपातंरण को निर्देशित करेंगे।

लॉस एंजेलिस, 12 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म ‘थॉर : रैग्नारॉक’ के निर्देशक टाइका वाइटीटी 1981 में आई टेरी गिलियम्स निर्देशित फिल्म ‘टाइम बैंडिट्स’ के रूपातंरण को निर्देशित करेंगे।

‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, ओरिजनल फिल्म एक बच्चे केविन के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे पता चलता है कि उसके वार्डरोब में एक टाइम होल है।

इस रूपातंरण का सह-निर्माण पैरामाउंट टीवी, एनॉनिमस कन्टेंट (कंपनी) और मीडिया राइट्स कैपिटल द्वारा किया जाएगा।

वाइटीटी पायलट का निर्देशन और सह-लेखन करेंगे। वह गिलियम और निर्माता डैन हैलस्टेड के साथ एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसिंग भी करेंगे।

हाल ही में वाइटीटी को ‘स्टार वार्स’ सीरीज और ‘द मैंडेलोरियन’ के निर्देशकों में से एक के रूप में घोषित किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493