समीरा ने ट्रोलर्स को दिए माकूल जवाब

मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। पति अक्षय वर्दे के दूसरे बच्चे के साथ गर्भवती अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने शरीर को लेकर शर्मिंदा महसूस कराने वाले ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि हर महिला अभिनेत्री करीना कपूर खान की तरह नहीं हो सकती।

गर्भावस्था के दौरान ट्रोलिंग और शरीर को लेकर शर्मिंदा महसूस कराने के बारे में समीरा ने कहा, “मैं ट्रोलर्स से एक सवाल पूछना चाहती हूं..आप लोग कहां से आए हैं? आपको भी आपकी मां ने जन्म दिया है, जब आपने जन्म लिया तो क्या उस समय आपकी मां बहुत हॉट दिखती थीं? यह शर्मिदगी की बात है। यह एक स्वभाविक प्रक्रिया है और यह बहुत खूबसूरत व अद्भुत है।”

उन्होंने कहा, “जहां करीना की तरह सेक्सी महिलाएं भी होती हैं, जो बच्चे के जन्म के बाद भी हॉट दिखीं, वहीं मेरी जैसी महिलाएं भी हैं, जिन्हें शेप में आने में समय लगता है और मुझे पहले बच्चे के जन्म के बाद शेप में आने में समय लगा और शायद दूसरे में भी समय लगे।”

समीरा टाइम्स ऑटो अवार्ड्स के 11वें संस्करण के रेड कॉर्पेट पर नजर आईं।

उन्होंने कहा कि लोग जैसे हैं, उन्हें वैसे ही स्वीकार करना बहुत जरूरी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493