न्यूजीलैंड : मदद के लिए भारतीय मिशन से संपर्क करें

वेलिंगटन, 15 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को कहा कि क्राइस्टचर्च मस्जिद नरसंहार में फंसा कोई भी भारतीय मदद के लिए उच्चायोग से संपर्क कर सकता है।

उच्चायोग ने ट्वीट किया, “हम क्राइस्टचर्च में गोलीबारी की खबर सुनकर हैरान हैं। किसी भारतीय को मदद की जरूरत हो तो वह 021803899 या 021850033 पर संपर्क कर सकता है।”

ट्वीट में कहा गया है, “सभी प्रभावितों के लिए हम प्रार्थना करते हैं।”

बंदूकधारियों ने क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में गोलीबारी कर 49 लोगों की हत्या कर दी है। सरकार ने इसे आतंकवादी कृत्य बताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493