नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। फीचर फोन, एक्सेसरीज और टेलीविजन समेत किफायती रेंज के उत्पाद पेश करने वाली कंपनी डीटल ने ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस कंपनी फ्लिपकार्ट के साथ भागीदारी है। 40 करोड़ लोगों को कनेक्ट रखने के उदेश्य के साथ डीटल की समस्त रेंज अब फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध है।
डीटल के एमडी योगेश भाटिया ने कहा, “हमारा प्रयास ग्राहकों को किफायती और समझौतारहित उपभोक्ता अनुभव देते हुए स्मार्ट टेक्नोलॉजी के आयाम को विस्तार देने का है। फ्लिपकार्ट के साथ अपनी भागीदारी के जरिये हम समूचे भारत में ग्राहकों तक डीटल के उत्पादों की आसान पहुंच दिलाने का लक्ष्य रखते हैं।”
उन्होंने कहा, “इस गठजोड़ से हम टीयर 1 और 3 के शहरों में मौजूद ग्राहकों तक अपनी पहुंच बनाने का लक्ष्य रखते हैं।”
dharmpath.com dharmpath