‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3’ से फिर जुड़े जेम्स गन

लॉस एंजेलिस, 17 मार्च (आईएएनएस)। विवादित ट्वीट के बाद ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3’ से निकाल दिए गए फिल्मकार जेम्स गन को फिल्म के निर्देशन के लिए फिर से हायर किया गया है।

लॉस एंजेलिस, 17 मार्च (आईएएनएस)। विवादित ट्वीट के बाद ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3’ से निकाल दिए गए फिल्मकार जेम्स गन को फिल्म के निर्देशन के लिए फिर से हायर किया गया है।

प्रोजेक्ट से जुड़े एक करीबी सूत्र ने ‘वेराइटी डॉट कॉम’ को बताया कि कई मीटिंग्स और चर्चाओं के बाद डिज्नी ने गन को निर्देशक के रूप में हायर करने का फैसला किया।

बाल यौन शोषण और दुष्कर्म को लेकर विवादित ट्वीट करने के बाद गन को फिल्म से निकाल दिया गया था। स्टूडियो ने इन ट्वीट्स को हैशटैगमीटू के दौर में अस्वीकार्य माना और डिज्नी की पारिवारिक छवि के विपरीत पाया।

खबर सामने आने के बाद गन ने शुक्रवार को ट्विटर पर एक नोट पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा कि “मैं हर उस शख्स का आभारी हूं जिसने पिछले कुछ महीनों में मेरा साथ दिया है।”

उन्होंने कहा, “मैं हमेशा सीख रहा हूं और बेहतर इंसान बनने के लिए काम करना जारी रखूंगा। मैं तहे दिल से डिज्नी के फैसले का स्वागत करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493