एथलीट इरफान ने हासिल किया टोक्यो ओलम्पिक का टिकट

नोमी (जापान), 17 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय एथलीट के टी इरफान ने जापान के नोमी में जारी एशियाई पैदल चाल चैम्पियनशिप के 20 किलोमीटर स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहते हुए टोक्यो ओलम्पिक-2020 के लिए क्वालीफाई कर लिया।

29 वर्षीय इरफान ने एक घंटे 20 मिनट और 57 सेकेंड के समय के साथ टोक्यो ओलम्पिक का टिकट कटाया। टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफिकेशन मार्क एक घंटे और 21 मिनट था।

केरल के इरफान के नाम राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है, जो उन्होंने 2012 के लंदन ओलम्पिक में 10वें स्थान पर रहकर हासिल किया था।

उन्होंने इसके साथ ही इस साल होने वाले विश्व चैम्पियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफिकेशन मार्क एक घंटा, 22 मिनट और 30 सेकेंड था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493