शादी की तैयारियों में जुटीं कैथरीन श्वार्जनेगर

लॉस एंजेलिस, 18 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी लेखिका कैथरीन श्वार्जनेगर अपने मंगेतर व अभिनेता क्रिस प्रैट के साथ कथित तौर पर शादी की तैयारियों में जुटी हैं और इसका आनंद ले रही है।

एक सूत्र ने ‘पीपल डॉट कॉम’ को बताया, “इस बात को लेकर दोनों की आम राय है कि वे कैसी शादी चाहते हैं, लेकिन अभी तक निश्चित तारीख तय नहीं हुई है।”

उसने कहा, “शादी से जुड़ी तैयारियों में कैथरीन का अच्छा समय गुजर रहा है।”

सूत्र के मुताबिक, प्रैट (39) ने कैथरीन को इस खास दिन की तैयारियों की व्यवस्था करने दे रहे हैं।

सूत्र ने बताया कि वे दोनों बेहद खुश हैं। दोनों साथ रहते हैं और साथ में बेहद अच्छे लगते हैं।

प्रैट और कैथरीन (29) ने सात महीने की डेटिंग के बाद जनवरी में सोशल मीडिया पर सगाई की घोषणा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493