सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं बटलर : स्मिथ

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स टीम के सीनियर बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ का मानना है कि उनकी टीम के साथी और इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर आज की तारीख में सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं।

बॉल टेम्परिंग मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन के लिए कमर कस चुके स्मिथ ने कहा कि वह बटलर जैसे बल्लेबाज के साथ खेलकर खुश हैं क्योंकि वह मध्यक्रम में काफी कुछ आसान बना देते हैं।

स्मिथ ने सोशल मीडिया पर फ्रेंचाइजी के लाइव इंटरेक्श्न कार्यक्रम के दौरान कहा, “बटलर के साथ खेलना शानदार अनुभव होगा। उनके साथ बल्लेबाजी से मेरे लिए कई चीजें आसान हो जाती हैं। वह एक रोमांचक खिलाड़ी हैं और आज की तारीख में दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं।”

आईपीएल के 12वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम अपना पहला मैच किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सवाई मानसिंह स्टेडियम में 26 मार्च को खेलेगी।

राजस्थान की टीम ने शेन वार्न की कप्तानी में 2008 में यह खिताब जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493