पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल के दाम बुधवार को स्थिर रहे। पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं, लगातार छह दिनों से डीजल के दाम में जारी कटौती का सिलसिला भी रूक गया।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम यथावत क्रमश: 72.78 रुपये, 74.86 रुपये, 78.40 रुपये और 75.59 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए। चारों महानगरों में डीजल की कीमतें भी बिना बदलाव के क्रमश: 66.80 रुपये और 68.59 रुपये प्रति लीटर, 69.97 रुपये और 70.59 रुपये प्रति लीटर पर बनी रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493