टोक्यो ओलम्पिक-2020 रिले मशाल का अनावरण

टोक्यो, 20 मार्च (आईएएनएस) टोक्यो ओलम्पिक-2020 के आयोजकों ने बुधवार को यहां जापान की चेरी ब्लॉसम के आकार से प्रेरित रिले मशाल का अनावरण किया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, आयोजन समिति ने यहां एक समारोह में रिले मशाल को पेश किया।

यह टॉर्च 71 सेंटीमीटर लंबी और 1.2 किलोग्राम वजन की है। इसमें 2011 में भूकंप और सुनामी पीड़ितों के लिए अस्थायी मकान बनाने में इस्तेमाल किए गए एल्युमिनियम से निकले अपशिष्टों का इस्तेमाल किया गया है।

मशाल का ऊपरी सिरा, जो लौ को पकड़ेगा उसमें एक केंद्रीय स्तंभ है जिसमें पांच कॉलम के आकार हैं जो चेरी ब्लॉसम से प्रेरित हैं और पांच ओलम्पिक रिंग की याद दिलाते हैं।

जापान में टोक्यो ओलम्पिक का आयोजन 24 जुलाई से नौ अगस्त 2020 तक होगा। इसके बाद पैरालम्पिक का आयोजन किया जाएगा जो कि 25 अगस्त से छह सितंबर तक चलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493