बॉलीवुड सितारों ने होली की बधाई दी

मुंबई, 21 मार्च (आईएएनएस)। माधुरी दीक्षित नेने, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी और ऋतिक रोशन समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने गुरुवार को अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अक्षय कुमार ने कहा, “होली आपके जीवन में और रंगों को जोड़े। आप सभी को शुभ होली और नवरोज मुबारक।”

ऋतिक रोशन ने कहा, “होली की भावना और रंग आपको खुशी, शांति और प्रेम से भर दें। होली मुबारक।”

होली की शुभकामना देते हुए माधुरी दीक्षित नेने ने कहा, “इस होली चलिए हम सभी के लिए एक रंगीन दुनिया को चित्रित करने का प्रयास करें! सुरक्षित रहें, जिम्मेदारी के साथ आनंद लें!”

हेमामालिनी ने कहा, “सभी को होली की मुबारकबाद।”

इमरान हाशमी ने कहा, “सभी को एक रंगीन होली मुबारक और मेरे सभी पारसी दोस्तों को नवरोज मुबारक।”

मधुर भंडारकर ने कहा, “भगवान हमारे जीवन के कैनवास को खुशी, समृद्धि और शांति के रंगों से भर दे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493