अमिताभ ‘शमिताभ’ के लिए बुधवार को अहमदाबाद में

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अमिताभ बच्चन अपनी नई फिल्म ‘शमिताभ’ के प्रचार के लिए बुधवार को अहमदाबाद पधारेंगे।

अहमदाबाद में प्रशंसकों को सम्मोहित करने के बाद वह अन्य शहरों के दौरे पर निकलेंगे। हालांकि, उन्होंने इस दौरे में फेरबदल होने की आशंका जताई है।

गुजरात पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर अमिताभ ने अपने ब्लॉग ‘एसआरबच्चन डॉट टंब्लर डॉट कॉम’ पर लिखा, “14 जनवरी को सबसे पहले अहमदाबाद जाना है। उसके बाद दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, दुबई, लंदन और शायद पुणे जाना है।”

बिग बी (72) ने इस कार्यक्रम के रद्द होने की आशंका जताते हुए लिखा, “ये अधिकारियों द्वारा बनाए गए कार्यक्रम की जानकारी है। ये पूरा कार्यक्रम शायद सच हो या शायद अंतिम मिनट में रद्द हो जाए। सावधान! लेकिन मैं दिल से आशा करता हूं कि वे इसे रद्द न करें।”

आर. बाल्की निर्देशित ‘शमिताभ’ छह फरवरी को रिलीज होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493