पेट्रोल के दाम लगातार तीसरे दिन बढ़े, डीजल के भाव स्थिर

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। पेट्रोल के दाम में रविवार को लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी हुई, लेकिन डीजल के भाव स्थिर रहे। डीजल के दाम में लगातार तीन दिनों की कटौती के बाद तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को कोई बदलाव नहीं किया।

पेट्रोल के दाम में दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पांच पैसे जबकि कोलकाता में चार पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 72.86 रुपये, 74.93 रुपये, 78.48 रुपये और 75.67 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम पूर्ववत क्रमश: 66.60 रुपये और 68.39 रुपये प्रति लीटर, 69.76 रुपये और 70.37 रुपये प्रति लीटर रहे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493