अपने रिश्ते को मजबूती देने के लिए छुट्टियों पर जाएंगे काइली, ट्रैविस

लॉस एंजेलिस, 24 मार्च (आईएएनएस)। रियलिटी टेलीविजन स्टार काइली जेनर और उनके प्रेमी व रैपर ट्रैविस स्कॉट अपने संबंधों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए परिवारिक यात्रा की योजना बना रहे हैं।

‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के अनुसार, यह जोड़ी एक पारिवारिक यात्रा चाहती है जिसमें कोई व्यवधान न हो।

ट्रैविस ने हाल ही में स्पष्ट किया था कि उन्हें बीमारी के कारण अपने टूर रद्द करने पड़े। उन्होंने काइली को धोखा देने के आरोपों को भी खारिज कर दिया था।

ट्रैविस के प्रतिनिधि ने कहा, “ट्रैविस स्कॉट ने काइली को धोखा देने के दावों से इनकार किया है। यह सच नहीं है। उन्होंने धोखा नहीं दिया। उन्होंने आज रात एक शो रद्द कर दिया क्योंकि वह बीमार हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493