लॉस एंजेलिस, 24 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री जेन सिमोर बढ़ती उम्र के लक्षणों को गले लगा रही हैं, लेकिन साथ ही वह उम्र के 60वें दशक में होने के बावजूद अभी भी ‘सेक्सी’ महसूस करती हैं।
सिमोर ने ‘क्लोजर’ मैगजीन को बताया, “मैं अभी भी सेक्सी महसूस करती हूं। मैं बोटॉक्स का प्रयोग नहीं करती और मुझे बड़ी उम्र की महिला के रूप में खुद को पेश करने में खुशी होती है। मेरे चेहरे पर बहुत सी झुर्रियां हैं। मैं ‘द कोमिंस्की मेथड’ में 70 साल की उम्र के आसपास की एक महिला का किरदार निभा रही हूं इसलिए मैं एक ग्रे विग पहनती हूं और मेरी सभी झुर्रियां दिखाई देती हैं। मैं ऐसा करके बहुत खुश हूं।”
‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, सिमोर के अपने पिछले संबंधों से चार बच्चे – कैथरीन (37), शॉन (33) और 23 वर्षीय जुड़वां जॉन और क्रिस्टोफर हैं। सिमोर को लगता है कि खुद के प्रति ईमानदार रहने के कारण उन्हें काम में मुस्तैद रहने में मदद मिली है।
dharmpath.com dharmpath