एनिमेटिड फिल्म ‘स्कूबी-डू’ के लिए आवाज देंगे जैक एफ्रॉन व एमैंडा

लॉस एंजेलिस, 24 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता जैक एफ्रॉन और एमैंडा सीफ्रेड एनिमेटेड फीचर फिल्म ‘स्कूबी-डू’ में फ्रेड जोन्स और डेफनी ब्लेक के चरित्रों को आवाज देंगे।

लॉस एंजेलिस, 24 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता जैक एफ्रॉन और एमैंडा सीफ्रेड एनिमेटेड फीचर फिल्म ‘स्कूबी-डू’ में फ्रेड जोन्स और डेफनी ब्लेक के चरित्रों को आवाज देंगे।

‘वैरायटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में पता चला था कि विल फोर्ट नॉरविले शैगी रोजर्स को आवाज देने के लिए तैयार हैं जबकि जीना रोड्रिगेज वेलमा डिंकले को आवाज देंगी।

यह एनिमेटेड फिल्म रहस्यों को सुलझाने वाले किशोरों और उनके कुत्ते के ईदर्गिद घूमती एनिमेटेड श्रृंखला ‘स्कूबी डू : वेयर आर यू’ पर आधारित है, जिसे हैना-बारबरा द्वारा बनाया गया था और 1969 में प्रसारित किया गया था।

फिल्म 15 मई 2020 को रिलीज होगी और इसके निर्देशक टोनी सर्वोन हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493