हंसल मेहता, ओनिर ने ‘ओमेर्टा’ के संपादक के निधन पर शोक जताया

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म निर्माताओं हंसल मेहता और ओनिर ने रविवार को फिल्म संपादक आदित्य वारियर के निधन पर शोक जताया है। आदित्य ने कई फिल्मों का संपादन किया था।

वारियर के साथ ओमेर्टा में काम कर चुके मेहता ने रविवार सुबह ट्वीट किया, “‘ओमेर्टा’ का संपादन और मेरे काम के लिए विजुअल प्रमोशन करने वाले आदित्य वारियर का निधन हो गया है। दुखद खबर। वह अच्छे इंसान, महान सहकर्मी और शानदार संपादक थे। उन्हें मृत बताना अजीब और बुरा लग रहा है।”

मेहता ने कहा कि वारियर और उनकी टीम ने ‘ट्रैप्ड’, ‘मंटो’, ‘रमन राघव 2.0’ और ‘मसान’ जैसी कई शानदार फिल्मों के ट्रेलर्स तैयार किए थे।

ओनिर ने मेहता की पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा, “ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। स्तब्ध और दुखी हूं। आदित्य वारियर ने मेरी फिल्म ‘आई एम’ के प्रोमोज का संपादन किया था और उनके साथ काम करके अच्छा लगा था। संपादन की अच्छी समझ के साथ-साथ विनम्र। बहुत जल्दी चले गए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493