मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। तीन बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।
मुंबई की टीम में हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह को भी मौका दिया गया है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की दिल्ली में वापसी हुई है और सभी की नजरें उनपर टिकी होंगी।
टीम :
मुंबई : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पांड्या, युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, बेन कटिंग, मिशेल मैकक्लेनेघन, रसिख सलाम और जसप्रीत बुमराह।
दिल्ली : श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कॉलिन इनग्राम, कीमो पॉल, अक्षर पटेल, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, ट्रेंट बाउल्ट और इशांत शर्मा।
dharmpath.com dharmpath