फुटबाल : पुर्तगाल ने सर्बिया से खेला ड्रॉ, रोनाल्डो चोटिल

लिस्बन (पुर्तगाल), 26 मार्च (आईएएनएस)। पुर्तगाल ने सोमवार को यहां यूरो 2020 क्वालीफाइंग मैच में सर्बिया के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। इस मैच के दौरान इटली के क्लब जुवेंतस से खेलने वाले स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो चोटिल हो गए।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, क्वालीफाइंग दौर में पुर्तगाल का यह लगातार दूसरा ड्रॉ है। शुक्रवार को पुर्तगाल ने युक्रेन के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ खेला था।

सर्बिया के खिलाफ पुर्तगाल ने अधिक बॉल पोजेशन रखा, लेकिन उसे अधिक गोल करने में कमायाबी नहीं मिली।

पुर्तगाल की शुरुआत खराब रही और सातवें मिनट में ही मेहमान टीम को पेनाल्टी मिल गई। दूसान टेडिच ने गेंद को गोल में डालकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

एक गोल से पिछड़ने वाली पुर्तगाल ने पहला हाफ समाप्त होने से पहले बराबरी कर ली।

मैच के 42वें मिनट में डेनिलो परेरा ने मेजबान टीम के लिए मैच का एकमात्र गोल दागा।

रोनाल्डो को मुकाबले के 31वें मिनट में पांव में तकलीफ हुई जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

उन्होंने कहा, “मुझे अगले 24 या 48 घंटों में इस बारे में अधिक जानकारी मिलेगी। ऐसा होता है, अगर आप बारिश में जाते हैं तो भीग जाते हैं। मैं अगले एक या दो सप्ताह में वापसी करूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493