आदित्य का ‘सिंगल’ होने का दावा, अर्जुन ने बताया उन्हें झूठा

मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ने मंगलवार को अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर संकेत दिया कि वह सिंगल हैं। इस तस्वीर में उन्होंने एक टी-शर्ट पहनी हुई है, जिस पर ‘सिंगल’ लिखा है।

जैसे ही उन्होंने ‘द सिंगल लाइफ’ शीर्षक वाली तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, फिल्म जगत के उनके दोस्तों ने उन्हें झूठा करार दिया।

अभिनेता अर्जुन कपूर ने लिखा, “चल झूठा।” जबकि परीणीति चोपड़ा ने आदित्य के कैप्शन को एक ‘बड़ा झूठ’ करार दिया।

इस साल की शुरुआत में करण जौहर के ‘कॉफी विद करण’ सीजन-6 में आदित्य ने कहा था कि वह किसी को डेट नहीं कर रहे हैं और वह बस जिंदगी के मजे ले रहे हैं।

आदित्य ‘कलंक’ और ‘मलंग’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493