रेणुका शहाणे सेक्स वर्करों के समर्थन में उतरीं

मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री रेणुका शहाणे सेक्स वर्करों के समर्थन में सामने आई हैं। उन्होंने अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति के एक ट्वीट में अपराधियों व वेश्याओं को ‘बराबर’ कहे जाने पर अपनी राय जाहिर की है।

रेणुका ने कहा कि सेक्स वर्करों पर लागू की गई परंपराओं में सुधार करने की जरूरत है।

सुचित्रा ने ट्वीट किया, “अम्मा ने हमेशा कहती थी कि पैसा सब कुछ नहीं है। अपराधियों व वेश्याओं के पास धन होता है। धन मायने नहीं रखता, लेकिन चरित्र व ईमानदारी मायने रखता है। मैं आज उनके शब्दों का सही अर्थ समझी हूं। मुझे कभी मध्यम वर्ग के मूल्यों को लेकर गर्व महसूस नहीं हुआ।”

इस पर रेणुका ने जवाब दिया, “सुचित्रा आपके अम्मा के प्रति कोई अनादर नहीं है, लेकिन महिला के तौर पर हमें उस अन्याय को सुधारने की कोशिश करनी चाहिए, जिसे हमारी परंपराओं ने वेश्याओं पर लागू किया है। हम वेश्याओं को भला-बुरा कहते हैं, मगर हमें अपराधियों व वेश्याओं को एक बराबर नहीं आंकना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493