फैब इंडिया ने आईपीएल प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स के साथ साझेदारी की

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने लाइफस्टाइल रिटेल ब्रांड फैब इंडिया के साथ गुरुवार को अपनी साझेदारी की घोषणा की।

इस अवसर पर स्टार स्पोर्ट्स ने अपने बयान में कहा, “मारुति सुजुकी क्रिकेट लाइव पर स्टाइल पार्टनर के रूप में फैब इंडिया के साथ करार से स्टार स्पोर्ट्स बेहद प्रसन्न है। हम इस चीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं कि शो के एंकर्स के माध्यम से मेन्स वियर को बढ़ावा मिलेगा और हमारे दर्शक इस नई रेंज का लाभ उठा पाएंगे।”

फैब इंडिया के प्रबंध निदेशक विनय सिंह ने कहा, “क्रिकेट की लोकप्रियता और यूनिवर्सल अपील पूरे भारत में गूंजती है। मारुति सुजुकी क्रिकेट लाइव की सहभागिता से हम उत्सुक हैं, यह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है कि मेल एंकर्स फैब इंडिया के मैन्स वियर कलेक्शन पहन कर यह शो एंकर करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493