महिला टेनिस : मियामी ओपन के सेमीफाइनल में हारीं हालेप

मियामी, 29 मार्च (आईएएनएस)। रोमानिया की सिमोना हालेप को यहां मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।

हालेप को चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा ने एक कड़े मुकाबले में सीधे सेटों में 7-5, 6-1 से पराजित किया।

बीबीसी के अनुसार, इस हार के साथ ही हालेप ने दोबारा वर्ल्ड नंबर-1 बनने का शानदार मौका गंवा दिया। वह फिलहाल, वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं।

मौजूदा वर्ल्ड नंबर-1 जापान की नाओमी ओसाका पहले ही मियामी ओपन में हारकर बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में हालेप अगर इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने में कामयाब रहतीं तो वह दोबारा पहले पायदान पर पहुंच जातीं, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।

हालेप ने अपने करियर अबतक केवल एक ही ग्रैंड स्लैम (फ्रेंच ओपन) खिताब जीता है।

प्लिस्कोवा के खिलाफ हालेप ने पहले सेट में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन अंतिम क्षणों में गलती करने के कारण वह पिछड़ गईं। दूसरे सेट में प्लिस्कोवा ने दमदार फॉर्म में नजर आईं और 5-0 की बढ़त बना ली।

इसके बाद, हालेप मुकाबले में वापसी नहीं कर पाई।

प्लिस्कोवा ने इस मुकाबले में सीधे नौ गेम जीते। वह पहले सेट में 5-3 से पिछड़ रही थी, लेकिन वापसी करने में कामयाब रहीं।

सेमीफाइनल में प्लिस्कोवा का सामना आस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493