बैडमिंटन : इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे कश्यप, श्रीकांत

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और पारुपल्ली कश्यप ने शुक्रवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

यहां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के के.डी. जाधव इंडोर हाल में जारी टूर्नामेंट में तीसरी सीड श्रीकांत ने हमवतन बी.साई प्रणीत को तीन गेम तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-23, 21-11, 21-19 से मात दी।

भारत के दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला एक घंटे और दो मिनट तक चला। सेमीफाइनल में श्रीकांत का मुकाबला चीन के हुआंग युक्सियांग से होगा।

राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैम्पियन कश्यप सीधे गेम में जीत के साथ अंतिम चार में प्रवेश करने में सफल रहे।

वल्र्ड नंबर-55 कश्यप ने चीनी ताइपे के वैंग जू वेई को 21-16, 21-11 से शिकस्त दी।

महिला युगल वर्ग में हालांकि, भारत को निराशा हाथ लगी। अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

भारतीय जोड़ी को इंडोनेशिया की ग्रेसिया पोली और अप्रियानी रहायू की जोड़ी ने सीधे सेटों में 21-10, 21-18 से पराजित किया। यह मुकाबला 37 मिनट तक चला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493