मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। मशहूर शेफ विकास खन्ना टीवी शो ‘पटियाला बेब्स’ में कैमियो रोल में दिखाई देंगे और बैसाखी मनाते नजर आएंगे।
शो में उनका स्पेशल अपीयरेंस होगा।
‘पटियाला बेब्स’ की कहानी एक मां और उसकी बेटी के बीच रिश्ते पर आधारित है।
जल्द ही कहानी दिलचस्प मोड़ लेगी जिसमें दिखाया जाएगा कि कैसे एक घरेलू महिला उद्यमी बनती है।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की ओर से एक बयान में कहा गया कि खन्ना शो में बबीता (परिधि शर्मा) का हौसला बढ़ाते और महिला सशक्तिकरण के बारे में बात करते नजर आएंगे।
खन्ना ने एक बयान में कहा, “‘पटियाला बेब्स’ के निर्माता बेब्स और मिनी की खूबसूरत कहानी दिखा रहे हैं। मैं कैमियो कर रहा हूं।”
‘मास्टरशेफ इंडिया’ के पूर्व जज ने कहा, “शो में हम बैसाखी मनाएंगे जहां मैं बेब्स को उसके जीवन का अगला बड़ा कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करूंगा। टीवी मेरे जीवन का एक अहम हिस्सा रहा है और मैं इस वापसी से खुश हूं।”
dharmpath.com dharmpath