एचटी स्टाइल अवार्ड्स 2019 में छाए बॉलीवुड सितारे

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड सेलीब्रिटीज ने एक बार फिर ‘एचटी स्टाइल अवार्ड्स 2019 में’ रेड कारपेट पर शिरकत की। सेलीब्रिटीज के परिधानों और स्टाइल्स के कारण रेड कारपेट बहुत रंगीन और झिलमिलाता नजर आ रहा था।

अवार्ड शो में राधिका आप्टे, विक्की कौशल, गौहर खान, डायना पेंटी, रोहित शेट्टी, तापसी पन्नू, कपिल शर्मा, अर्जुन रामपाल अपनी कथित प्रेमिका गैब्रिएला के साथ, सोनू सूद, सन्नी लियोन, ट्विंकल खन्ना, कियारा आडवाणी, सोनाक्षी सिन्हा, शाहरुख खान और गौरी खान, कपिल देव, करण जौहर, रणवीर सिंह, प्रीति जिंटा, अनुष्का शर्मा, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, करीना कपूर खान, अंगद बेदी, कुणाल खेमू और अन्य बॉलीवुड सेलीब्रिटीज ने शिरकत की।

फैशन उत्सव में इसके अलावा टीवी कलाकारों में निया शर्मा और आशा नेगी भी बेहतरीन परिधानों में नजर आए।

अब आप बताएं कि आप सबसे ज्यादा किससे प्रभावित हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493