शंघाई का होंगकू बना दुनिया का पहला 5जी जिला

शंघाई, 30 मार्च (आईएएनएस)। चीन के शंघाई स्थित होंगकू दुनिया का पहला 5जी कवरेज और ब्रांडबैंड गीगाबाइट नेटवर्क वाला जिला बन गया है। दूरसंचार सेवा प्रदाता चाइना मोबाइल के समर्थन से यहां 5जी नेटवर्क का परीक्षण किया गया।

चाइना डेली की रपट के अनुसार, “शंघाई के होंगकू जिले में शनिवार को 5जी नेटवर्क का परीक्षण शुरू हुआ, जहां पूरी कवरेज सुनिश्चित करने के लिए तीन महीने पहले 5जी आधार स्टेशन स्थापित किए गए।”

शंघाई के उप महापौर वू किंग ने हुआवेई के मेट एक्स स्मार्टफोन से सबसे पहले 5जी वीडियो कॉल किया। यह पहला फोल्डेबल फोन है।

दूरसंचार व उद्योग विनियामक शंघाई म्यूनिसिपल इकॉनोमिक एंड इन्फोरमेटाइजेशन कमीशन के डिप्टी डायरेक्टर झांग जियामिंग ने कहा कि नगर में इस साल के अंत तक 5जी नेटवर्क के 10,000 स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य है और 2021 तक 5जी आधार स्टेशनों की संख्या 30,000 से अधिक होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493