इंडिया ओपन : सिंधु टूर्नामेंट से बाहर

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु शनिवार को यहां योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई है।

यहां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के के.डी. जाधव इंडोर हॉल में जारी टूर्नामेंट में चीन की तीसरी सीड हे बिंगजियाओ ने दूसरी सीड भारतीय खिलाड़ी को 23-21, 21-18 से पराजित किया।

फाइनल में वर्ल्ड रैंकिंग में सातवें पायदान पर मौजूद चीन की खिलाड़ी का सामना थाईलैंड की चौथी सीड रैचानॉक इंथानॉन के खिलाफ होगा।

वर्ल्ड रैंकिंग में छठे स्थान पर कायम सिंधु को मात देने के लिए बिंगजियाओ ने 55 मिनट का समय लिया।

पहले गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर हुई। सिंधु ने मुकाबले में कई बार बढ़त बनाई, लेकिन अंतिम क्षणों में वह संयम नहीं रख पाईं और मैच में पिछड़ गईं।

भारतीय खिलाड़ी के लिए दूसरा गेम भी पहले जैसा ही रहा। इस बार भी अंतिम क्षणों में बिंगजियाओ दमदार खेल दिखाने में कमयाब रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493